RRB NTPC Exam City Slip 2025 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) के द्वारा आयोजित NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 को लेकर एक बड़ी अपडेट आयी है। आरआरबी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप को जारी कर दिया है। इस स्लिप को डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप इसलिए जारी की जाती है ताकि अभ्यर्थी परीक्षा शहर के बारे में जान सकें और उसके अनुसार अपनी यात्रा की व्यवस्था कर सकें।
RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025
सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को एग्जाम केंद्र किस शहर में होगा इसके बारे में पहले से जानकारी मिल जाती है। इसके साथ ही किस तारीख को एग्जाम हो इसके बारे में भी पता चलता है। बताते चलें कि इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, जो की एग्जाम के 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।
दरअसल, आरआरबी एनटीपीसी 2025 का एग्जाम पहले 5 जून से 23 जून तक होना था। मगर, NTPC की तरफ से एग्जाम की तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया, जिस कारण अब यह एग्जाम 5 जून से 24 जून तक आयोजित की जाएंगी।
आरआरबी के द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले 26 मई को जारी कर दी गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rbcdg.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC City Intimation Slip 2025 Download के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- यहाँ पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
- लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि का विवरण खुल जायेगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ हेतु प्रिंट कर लें।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 का एडमिट कार्ड कब आएगा?
दरअसल, एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के जारी होने के कुछ ही दिन बाद एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाता है। अगर रेलवे भर्ती बोर्ड की बात करें तो आमतौर पर एग्जाम के चार दिन पहले एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।
RRB NTPC 2025 की परीक्षा कब होगी?
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल के लिए CBT 1 की परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा विभिन्न पालियों में संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 2025 के एग्जाम डेट से पहले अपने पास सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि तैयार रखें। इसके साथ ही ताजा अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।